देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को कैबिनेट से हटाया, भ्रष्टाचार मामले में फंसे

चडीगढ़, 24 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। पंजाब की भगवंत मान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्री पद से हटा दिया गया है। सीएम भगवंत मान ने उन्हें मंत्री पद से हटाया। सिंगला पर आरोप लग रहे थे उन्होंने प्रोजेक्टों में एक फीसद कमीशन की मांग की है। मुख्यमंत्री ने सिंगला पर केस दर्ज करने को भी कहा है।

विजय सिंगला मानसा से विधायक हैं। उन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला को हराया। मानसा क्षेत्र को 27 वर्ष के बाद मंत्रिमंडल में स्थान मिला था। 27 वर्ष पहले राजिंदर कौर भट्ठल की अगुआई वाली सरकार में शेर सिंह गागोवाल मंत्री बनाया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *