देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

दिल्ली में न्यूनतम तापमान रहा सामान्य से चार डिग्री अधिक

नई दिल्ली, 12 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस महीने दर्ज किया गया यह सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार से एक बार फिर लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहेगा और शुक्रवार से फिर लू चल सकती है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।’’ मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 67 प्रतिशत रहा। हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने से पिछले सप्ताह भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *