देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

गांधी-नेहरू भारतीय लोकतंत्र की आत्मा के संरक्षक : भूपेश बघेल

रायपुर, 31 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने पर कड़ी आपत्ति की हैं, और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा हैं। श्री बघेल ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बगैर उन पर तंज कसते हुए कहा कि जो खुद की लकीर बड़ी नहीं कर पाते, वो दूसरों की लकीर मिटाने की कोशिश करते हैं। लेकिन अज्ञानतावश उनकी आत्ममुग्धता और संकीर्ण सोच इन्हें यह एहसास नहीं होने देती कि लकीर मिटाने से उनके योगदान के निशान नहीं मिटते। उन्होने कहा कि गांधी-नेहरू इस लोकतंत्र की आत्मा के संरक्षक हैं। श्री बघेल ने कहा कि नेहरू जी सिर्फ देश के पहले प्रधानमंत्री ही नही थे बल्कि देश की आजादी की लड़ाई के अग्रणी पुरोधाओं में थे। उन्होने आजादी के लिए साढ़े नौ वर्ष से अधिक जेलों में बिताए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *