खेल

खेल मंत्री ठाकुर ने नैरोबी में शैली के शानदार प्रदर्शन की सराहना की

नई दिल्ली, 23 अगस्त (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लॉन्ग जम्पर शैली सिंह को नैरोबी में विश्व एथलेटिक्स अंडर20 चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। शैली ने 6.59 मीटर की शानदार छलांग के साथ रजत पदक हासिल किया। वह महिलाओं की लंबी कूद में केवल 1 सेंटीमीटर से स्वर्ण पदक से चूक गईं। भारत ने रविवार को नैरोबी में चैंपियनशिप में दो रजत और एक कांस्य पदक के साथ अपने अभियान का अंत किया।

ठाकुर ने कहा, शैली सिंह ने रजत पदक जीता है जो देश के लिए अच्छी खबर है। मैं उन्हें भारत के लिए रजत पदक जीतने पर बधाई देता हूं। उनका प्रदर्शन शानदार था। वह 1 सेमी से स्वर्ण पदक से चूक गईं लेकिन उनका प्रदर्शन सराहनीय था। यह एक संकेत है कि हमारे युवा एथलीट अच्छा कर रहे हैं।

भारत ने अपने अभियान को 2 रजत और एक कांस्य के सर्वश्रेष्ठ पदक के साथ समाप्त किया। देश ने हालांकि पहले के दो संस्करणों में एक-एक स्वर्ण पदक जीता था। ये पदक ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (2016) और क्वार्टर-मिलर हिमा दास ( 2018) ने जीते थे। मिश्रित 4गुणा400 मीटर रिले चैकड़ी और 10,000 मीटर रेस वॉकर अमित खत्री ने इससे पहले चैंपियनशिप में क्रमशः कांस्य और रजत जीता था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *