नई दिल्ली न्यूज़

महिला को सम्मोहित कर ठगे सोने के आभूषण

नई दिल्ली, 19 अगस्त (सक्षम भारत)। रोहिणी जिले के बुध विहार इलाके में ठगों ने एक महिला को सम्मोहित कर उससे करीब पौने दो लाख रुपये के गहने उतरवा लिए। काफी समय बाद जब पीडि़ता महिला होश में आई तो उसे ठगी का आभास हुआ, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस पीडि़ता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला अनिता ने पुलिस को बताया वह परिवार के साथ सेक्टर-23 रोहिणी इलाके में रहती है। रविवार रात साढ़े आठ बजे वह इलाके में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से सामान खरीदने गई थी। सब्जी खरीदकर अपने नौकर को दे दी। जब वह अपनी गाड़ी की तरफ जा रही थी। इसी बीच दो युवक उसके पास आए। उसमें से एक ने आनंद विहार जाने का रास्ता पूछा। दूसरे लड़के ने पूछा कि यह लड़का क्या कह रहा है। जब उसको बताया कि वह आनंद विहार जाने का रास्ता पूछ रहा है। उसी दौरान बातों-बातों में दोनों ने पीडि़ता से करीब पौने दो लाख रुपये की सोने के कड़े उतरवा लिए। जब वह घर पहुंची तो उसने अपने हाथ में पहने कड़े को गायब पाया, तब पीडि़ता को ठगी का पता चला। इसके बाद उसने परिवार को आपबीती बताई फिर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस पीडि़त महिला द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर ठगों की पहचान करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *