देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

डायबिटीज मरीजों को ब्लैक फंगस का अधिक खतरा, डॉ.हर्षवर्धन बोले- कई राज्यों में पॉजिटिवटी रेट अब भी अधिक

नई दिल्ली, 24 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। कोरोना के बढ़ते केस के बीच ब्लैक फंगस ने चिंता बढ़ा दी है। सोमवार सुबह तक 18 राज्यों में म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के 5,424 मामले दर्ज किए गए। गुजरात में 2,165, महाराष्ट्र में 1,188, उत्तर प्रदेश में 663, मध्य प्रदेश में 519, हरियाणा में 339, आंध्र प्रदेश में 248 मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा कि इन 5,424 मामलों में से 4,556 मामलों में पहले कोविड संक्रमण था और 55ः मरीजों को डायबिटीज था। कोरोना के मामले देश में घटे हैं लेकिन कई राज्य ऐसे भी हैं जहां पॉजिटिवटी रेट अब भी अधिक है। डॉ.हर्षवर्धन ने कहा कि देश के 16 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट ज्यादा है। ये राज्य हैं- कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पुडुचेरी, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम और लक्षद्वीप। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में 4,454 दुर्भाग्यपूर्ण मौतें हुई, सबसे अधिक 1,320 लोगों की जान महाराष्ट्र में चली गई। कर्नाटक में 624, तमिलनाडु में 422 और उत्तर प्रदेश में 231 लोगों की इस बीमारी से जान चली गई। कोरोना की रफ्तार देश में घटी है। 38 दिनों के बाद कोरोना के सबसे कम केस सामने आए हैं। सोमवार जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में कोविड-19 के 2,22,315 नए मामले सामने आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *