देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

राहुल-प्रियंका ने अजित सिंह के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली, 06 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राष्ट्रीय लोकदल के नेता चैधरी अजीत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों और उनके समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री गांधी ने ट्वीट किया, ‘ राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख अजित सिंह जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। उनके परिवार व प्रियजनों को मेरी संवेदनाएं।’ श्रीमती वाड्रा ने कहा , ‘ लोकप्रिय नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान हितैषी नेता चैधरी अजीत सिंह जी के निधन की दुखद खबर मिली। चैधरी साहब के निधन से समाज एवं राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई है। जयंत और आरएलडी साथियों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर चैधरी साहब को श्रीचरणों में स्थान दें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *