Tuesday, March 17, 2026
Latest:
व्यापार

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे चढ़ा

मुंबई, 28 अप्रैल (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के चलते भारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 22 पैसे बढ़कर 74.44 के स्तर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच यदि स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों में बढ़ोतरी हुई तो रुपये की तेजी पर लगाम लग सकता है। इसके अलावा निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के परिणाम का इंतजार भी है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.49 पर खुली और फिर बढ़त दर्ज करते हुए 74.44 के स्तर पर आ गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब 22 पैसे की वृद्धि दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 74.66 पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *