देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

बुद्ध पूर्णिमा पर विशाल भंडारे का आयोजन, समाज को शांति और करुणा का संदेश वरिष्ठ पत्रकार, विजय शंकर चतुर्वेदी

नई दिल्ली। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजधानी दिल्ली के बी 2/ ब्लॉक, अशोक सम्राट बुद्ध विहार,सुल्तानपुरी में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 1 मई 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 12:00 बजे से भगवान बुद्ध की इच्छा तक विशाल भंडारा आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं आमजन को सादर आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भगवान बुद्ध के सत्य, अहिंसा, दया, करुणा और शांति के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजकों का कहना है कि बुद्ध के उपदेश आज के समय में और भी प्रासंगिक हैं, जो समाज में भाईचारा, सहिष्णुता और सद्भाव को मजबूत करने का मार्ग दिखाते हैं।

इस आयोजन में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के प्रमुख आयोजकों में श्री सुरेन्द्र कुमार (पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष) और विजय कुमार भारती (पत्रकार, महासचिव: जिला कांग्रेस कमेटी) शामिल हैं। इसके साथ ही रिपब्लिकन मजदूर संगठन और जिला कांग्रेस कमेटी का भी सहयोग प्राप्त है।

आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने और भगवान बुद्ध के विचारों से प्रेरणा लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *