यो यो हनी सिंह और टी-सीरीज़ ने रिलीज किया 51 ग्लोरियस डेज़
मुंबई, 26 सितंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। टी-सीरीज़ और यो यो हनी सिंह ने आधिकारिक रूप से 51 ग्लोरियस डेज़ लॉन्च कर दिया है।
यह एक अभूतपूर्व संगीत प्रयोग है, जिसमें 51 गाने एक ही दिन रिलीज़ हुए। इस तरह हनी सिंह पहले भारतीय कलाकार बन गए हैं जिन्होंने ऐसा प्रयास किया और इसे हासिल भी किया।अपनी पिछली हिट एल्बम ग्लोरी की सफलता के बाद, यो यो हनी सिंह 51 ग्लोरियस डेज के साथ लौटे हैं,जिसमें 51 ट्रैक शामिल हैं, जो अलग-अलग शैलियों, मूड्स और संस्कृतियों को जोड़ते हैं। इसमें ए.पी. ढिल्लों, नोरा फतेही, बोहेमिया, अल्फ़ाज़, ज्योति नूरां और कई अन्य बड़े कलाकारों के साथ सहयोग शामिल है।
इसी भव्यता को और बढ़ाते हुए, एल्बम का पहला म्यूज़िक वीडियो माफ़िया भी आज रिलीज़ हुआ है। दमदार और सिनेमैटिक विज़ुअल्स से भरा यह वीडियो, नर्गिस फाखरी के शानदार अंदाज़ के साथ इस सफ़र की शुरुआत करता है।
एल्बम के बारे में बात करते हुए, यो यो हनी सिंह ने कहा,“51 ग्लोरियस डेज़ सिर्फ़ एक एल्बम नहीं, बल्कि मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा जश्न है। मैं अपने फैन्स को कुछ ऐसा देना चाहता था जो पहले कभी नहीं हुआ, कुछ ऐसा जो हमेशा याद रहे। इस एल्बम का हर बीट, हर लिरिक्स और हर कोलैब आग है। इसमें मैंने अपना दिल, मेहनत और पागलपन उड़ेल दिया है। यह इतिहास बन रहा है, और मैं वादा करता हूं कि यह सिर्फ़ शुरुआत है। हर हर महादेव।”
इस ऐतिहासिक रिलीज़ पर टी-सीरीज़ के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार ने कहा,“हनी हमेशा से मेरे और टी-सीरीज़ के परिवार का हिस्सा रहे हैं। 51 ग्लोरियस डेज़ के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है। एक ही दिन में 51 गाने रिलीज़ करना साहसिक कदम है, जिसे केवल यो यो हनी सिंह ही कर सकते थे। यह वही जुनून और जज़्बा दिखाता है जो उनके करियर की शुरुआत से रहा है। हम इस ऐतिहासिक पल पर उनके साथ खड़े होकर गर्व महसूस कर रहे हैं।”