देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

केरल और बिहार में कोरोना वायरस के सबसे अधिक सक्रिय मामले बढ़े

नई दिल्ली, 13 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल और बिहार सहित आठ राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के सक्रिय मामले बढ़े है। केरल में सबसे अधिक 1212 मामले, उसके बाद बिहार में 180, ओडिशा में 42, चंड़ीगढ़ में 11, मणिपुर में चार, असम में दो, मेघालय और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक-एक सक्रिय मामला बढ़ा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,968 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ चार लाख 95 हजार से अधिक हो गयी है। इस दौरान 17,817 मरीज स्वस्थ हुए जिससे कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ एक लाख 29 हजार 111 हो गयी। सक्रिय मामले 2051 घटकर 2.14 लाख रह गये हैं। इसी अवधि में 202 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,51,529 हो गया है। देश में रिकवरी दर बढ़कर 96.51 प्रतिशत हो गयी है और सक्रिय मामलों की दर 2.04 फीसदी रह गयी है जबकि मृत्यु दर अभी 1.44 प्रतिशत है।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैः
राज्य…………………सक्रिय……स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार ….18………4886…….62
आंध्र प्रदेश ………2411……..875690…7133
अरुणाचल प्रदेश …..61……..16665……56
असम ……………..2994……212632…1064
बिहार …………….4234…….250632…1443
चंडीगढ़ ………….270………..19780…..328
छत्तीसगढ़ ……….8560…….279236…3517
दादरा और नगर हवेली
और दमन और दीव..4………..3376……….2
दिल्ली …………..3179…….617006….10707
गोवा …………….797………50437……..749
गुजरात …………7439……..241372…..4350
हरियाणा………..2441……..259986…..2964
हिमाचल प्रदेश …810……….54825…….961
जम्मू कश्मीर …..1682……..119170……1912
झारखंड ………..1356……..114684……1048
कर्नाटक ……….8928……..907729…..12149
केरल ………….64759…….751659….3347
लद्दाख ………….180………..9326………128
मध्य प्रदेश ……7499……….238328….3726
महाराष्ट्र ……..53067…….1871270… 50151
मणिपुर ………481…………27879……..365
मेघालय ……..152………….13356…….143
मिजोरम………94……………4200………..9
नागालैंड …….106………….11807………84
ओडिशा …….1985………..328452…..1894
पुड्डुचेरी ……..293………..37563……….639
पंजाब ……..2788……….161235…….5456
राजस्थान ….6200………304779…….2739
सिक्किम ……313………..5554………..129
तमिलनाडु ….6807……..808571…..12236
तेलंगाना ……4458……..284611……1571
त्रिपुरा ……….46………… 32880…….389
उत्तराखंड ….2643………89729……..1589
उत्तर प्रदेश …10560……575101……8514
पं बंगाल ……7372…….544705…….9975
कुल ………214507….10129111…151529

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *