Saturday, March 21, 2026
Latest:
मनोरंजन

माधुरी दीक्षित ने शेयर किया डांस वीडियो

मुंबई, 20 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर डांस वीडियो शेयर किया है।
माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। माधुरी दीक्षित ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में माधुरी दीक्षित फिल्म कला के गाने घोड़े पे सवार पर थिरक रही हैं। इस गाने को अनुष्का शर्मा पर फिल्माया गया है।
माधुरी ने इस डांस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बलमा घोड़े पे क्यों सवार हैं?’ । माधुरी के इस डांस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *