देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

द्रौपदी मुर्मू इंदौर पहुंची, प्रवासी भारतीय सम्मेलन में होंगी शामिल

इंदौर, 10 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एक दिन की यात्रा पर आज मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंची। राष्ट्रपति का यहां विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत किया। श्रीमती मुर्मू आज दिन में यहां रुकेंगी और प्रवासी भारतीय सम्मेलन में तीसरे एवं अंतिम दिन शामिल होंगी।
तय कार्यक्रम के अनुसार वे दिन में सूरीनाम के राष्ट्रपति चन्द्रिका प्रसाद संतोखी और गुयाना के राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद इरफान अली से भेंट करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर लगभग 3:30 बजे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होंगी। सम्मेलन में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन भी होगा।
सम्मेलन के समापन पर विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन आभार व्यक्त करेंगे। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू शाम लगभग 5:15 बजे इंदौर से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *