देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा

नई दिल्ली, 30 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में शहर में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 63 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में रविवार की शाम हल्की बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *