मनोरंजन

जोर.शोर से हो रही हैं राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की तैयारियां

मुंबईए 08 नवंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। पिछले हफ्ते यह खबर सामने आई थी कि बॉलिवुड ऐक्टर राजकुमार राव और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबर है कि नवंबर के महीने में 10ए 11 और 12 तारीख को राजकुमार और पत्रलेखा की शादी के फंक्शन आयोजित किए जाएंगे। अब यह भी पता चल गया है कि इन दोनों ऐक्टर्स की शादी किस शहर में होने जा रही है।

श्पिंकविलाश् की रिपोर्ट की मानें तो राजकुमार और पत्रलेखा की शादी राजस्थान के पिंक सिटी यानी जयपुर में होने जा रही है। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि राजकुमार और पत्रलेखा की शादी बिल्कुल ट्रडिशनल तरीके से जयपुर में होगी। अभी तक इस शादी के लिए लोगों को इनवाइट किया जा रहा है और शादी की तैयारियां पूरी तेजी पर हैं। इस शादी में राजकुमार और पत्रलेखा के परिवारों के अलावा केवल कुछ नजदीकी लोग ही शामिल होंगे।

बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा एक.दूसरे को 10 सालों से ज्यादा समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ही अपने रिलेशनशिप के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं। राजकुमार और पत्रलेखा की जोड़ी फिल्म श्सिटीलाइट्सश् में नजर आई थी और फिल्म को काफी पसंद किया गया था। पत्रलेखा ने श्सिटीलाइट्सश् से ही हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। राजकुमार राव की बात करें तो उन्होंने श्लव सेक्स और धोखाश् से डेब्यू किया था। फिल्म श्शाहिदश् के लिए उन्हें बेस्ट ऐक्टर का नैशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *