देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ केके अग्रवाल का कोरोना से निधन

नई दिल्ली, 18 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। पद्म श्री से सम्मानित एंव भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के पूर्व अध्यक्ष डॉ केके अग्रवाल का कोरोना वायरस से निधन हो गया। श्री अग्रवाल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उनके निधन की जानकारी दी गई। वह 62 वर्ष के थे। ट्विटर पर जारी बयान में कहा गया, “हमें यह सूचित करते हुये अत्यधिक दुख हो रहा है कि हमारे प्रिय डॉ केके अग्रवाल का कोविड-19 से लंबी लड़ाई के बाद नई दिल्ली में 17 मई की रात साढ़े ग्यारह बजे निधन हो गया। श्री अग्रवाल यहां एम्स में भर्ती थे और पिछले कुछ दिनों से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। बयान में कहा गया कि पद्म श्री से सम्मानित डॉ केके अग्रवाल ने डॉक्टर बनने के बाद अपना जीवन लोगों के कल्याण और स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने में समर्पित कर दिया। डॉ अग्रवाल हृदय रोग विशेषज्ञ थे। उन्हें 2005 में डॉ बीसी रॉय पुरस्कार मिला था और 2010 में पद्म श्री से नवाजा गया था। उनका जन्म पांच सितंबर 1958 को हुआ था। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई दिल्ली से और एमबीबीएस नागपुर विश्वविद्यालय से किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *