देश में कोरोना से 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड मौतें
नई दिल्ली, 31 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) से रिकॉर्ड 324 लोगों की मौत हुयी है, जिनमें सबसे ज्यादा लोगों की जान महाराष्ट्र, पंजाब तथा छत्तीसगढ़ में गयी है। इस दौरान महाराष्ट्र में कोविड-19 से जहां 319 मरीजों की मत्यु हुयी। वहीं पंजाब में 64 तथा छत्तीसगढ़ में 35 लोगों ने जान गंवाई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 53,480 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 21 लाख 49 हजार 335 हो गयी है। वहीं इस दौरान 41,280 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,54,93,301 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 5,52,566 हो गये हैं। इसी अवधि में 354 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,62,568 हो गयी है। देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 94.11 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 4.55 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.34 फीसदी रह गयी है।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैंः-
राज्य…………………सक्रिय…….स्वस्थ…….मौत
अंडमान-निकोबार द्वीप- 43—- 4976— 62
आंध्र प्रदेश——— 6614— 886978–7213
अरुणाचल प्रदेश —–4—— 16785—- 56
असम———— 1846—- 215413—1104
बिहार———– 1456—– 262238—1574
चंडीगढ़ ———-2831—– 23523—-379
छत्तीसगढ़——– 22057—–318436– 4131
दादरा -नगर हवेली
दमन -दीव——- 166——-3474—— 2
दिल्ली———- 7429——642166—-11016
गोवा———– 1419—— 55591—– 829
गुजरात ———12263—– 288565—- 4510
हरियाणा——– 9437——-277110—– 3147
हिमाचल प्रदेश—- 2830—— 59445——1045
जम्मू -कश्मीर—– 2293——126304—- 1990
झारखंड———- 2254—–120141—–1113
कर्नाटक———- 25560— 954678—–12541
केरल———— 24960—-1092365— 4606
लद्दाख———— 222——9767——- 130
लक्षद्वीप———– 39——- 678——– 1
मध्य प्रदेश——– 16034—- 273168—- 3977
महाराष्ट्र——— 341887—-2377127—- 54422
मणिपुर———– 67 ——-28952—— 374
मेघालय———- 45——–13861——-150
मिजोरम———- 28——– 4434——–11
नागालैंड———- 7——— 12134—— 92
ओडिशा ———-1769——-336930—- 1921
पुडुचेरी———- 1011——- 39648—— 682
पंजाब ———–23731—— 206246—– 6813
राजस्थान——– 8155———321275—–2813
सिक्किम——– 48————6050—— 135
तमिलनाडु——- 14846——- 856548—- 12700
तेलंगाना——– 4965——— 301227 —-1697
त्रिपुरा ———56————-33055—– 392
उत्तराखंड—— 1696———- 96709—–1713
उत्तर प्रदेश—– 9195———– 598001— 8800
पश्चिम बंगाल— 5303———- 570303— 10327
कुल———–552566———11434301–162468