देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

राष्ट्रपति ने दिलीप गांधी और रामस्वरूप शर्मा के निधन पर जताया दुख

नई दिल्ली, 17 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन पर दुख जताया है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने अपने शोक संदेश में कहा, हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा की आकस्मिक मृत्यु के समाचार से व्यथित हूं। एक साधारण परिवार में जन्मे शर्मा का व्यक्तित्व बहुत सरल था। वे क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित रहते थे। उनके परिवार-जनों व समर्थकों को मेरी शोक संवेदनाएं। राष्ट्रपति ने एक अन्य संदेश में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि ‘अहमदनगर से तीन बार लोकसभा सांसद रहे गांधी, एक लोकप्रिय जनसेवक थे जो अहमदनगर और महाराष्ट्र के विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे। मैं उनके स्वजनों एवं शुभचिंतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *