देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पश्चिम बंगाल और असम चुनावों के लिए 40-40 नाम, मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल

नई दिल्ली, 10 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। भाजपा ने पश्चिम बंगाल और असम चुनावों के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बंगला चुनाव के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, लिस्ट में मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है।

वहीं असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और स्मृति ईरानी, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और मणिपुर के मुख्यमंत्री का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *