देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

मोदी सरकार सिर्फ टैक्स कमाने के लिए जनता को महंगाई की दलदल में धकेल रही: राहुल गांधी

नयी दिल्ली, 05 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और कुछ अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को सोशल मीडिया अभियान शुरू किया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों से ‘स्पीकअप अंगेस्ट प्राइज राइज’ अभियान से जुड़कर महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘महंगाई एक अभिशाप है। केंद्र सरकार सिर्फ टैक्स कमाने के लिए जनता को महंगाई के दलदल में धकेलती जा रही है। देश के विनाश के ख़िलाफ अपनी आवाज उठाइए।’’

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी सरकार की ओर से उठाए गए हर कदम से आम लोगों की जेब खाली हुई है। देश के लोग इसे सहन नहीं करेंगे और अपनी आवाज उठाएंगे।’’ कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी इस अभियान के तहत सरकार पर निशाना साधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *