शिवराज ने पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर किया नमन
भोपाल, 11 फरवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनका नमन करते हुए उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। श्री चैहान ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता, चिंतक, विचारक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय कहा करते थे कि शिक्षा एक निवेश है और यही शिक्षित व्यक्ति आगे चलकर समाज की सेवा करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की लालसा हर मनुष्य में जन्मजात होती है और समग्र रूप में इनकी संतुष्टि भारतीय संस्कृति का सार है। शिक्षित समाज और राष्ट्र का निर्माण ही उनके चरणों में सच्ची श्रद्धांजलि होगी।