खेल

मेस्सी के दो गोल से इंटर मियामी जीता

मियामी, 06 अगस्त (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। लियोनेल मेस्सी ने विश्व कप के बाद पहले दो गोल किये जिसकी मदद से इंटर मियामी ने लीग्स कप में एटलेटिको सान लुईस को 4 . 2 से हराया ।

बिजली कड़कने और बारिश के कारण दूसरे हाफ में मैच 30 मिनट के लिये रोकना पड़ा । मेस्सी ने 11वें और 44वें मिनट में गोल किये । उनके अब लीग्स कप में 12 मैचों में 14 गोल हो गए हैं ।

टेलास्को सेगोविया और डिफेंडर माइकल ने भी गोल दागे ।

विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेस्सी अर्जेंटीना को फाइनल तक ले गए थे लेकिन स्पेन ने 1 . 0 से हराकर लगातार दूसरा खिताब जीतने का उनका सपना तोड़ दिया ।

मेस्सी का विश्व कप के बाद यह दूसरा मैच था । 39 बरस के मेस्सी शनिवार को कोलंबस क्रू के खिलाफ ड्रॉ रहे मैच में 37 मिनट स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर खेले थे । वह मैच 2 . 2 से ड्रॉ रहा था जिसमें मेस्सी गोल नहीं कर सके थे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *