खेल

खाइदेम चानू जूनियर एशिया कप में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान

नई दिल्ली, 06 अगस्त (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। मिडफील्डर खाइदेम शैलेमा चानू चीन के मोकी में 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाले जूनियर एशिया कप में भारत की 18 सदस्यीय जूनियर महिला टीम की कप्तानी करेंगी।

टूर्नामेंट की तैयारी के लिये भारतीय टीम हाल ही में ब्रिटेन के दौरे से लौटी है ।

एशिया कप में मैचों का कार्यक्रम और पूल की जानकारी टूर्नामेंट शुरू होने के आसपास दी जायेगी ।

मुख्य कोच टिम व्हाइट ने कहा, ‘‘इन युवा खिलाड़ियों ने टीम में जगह बनाने के लिये जो प्रतिबद्धता और दृढता दिखाई है, मुझे उस पर गर्व है । पिछले कुछ महीने में उन्होंने लगातार काम किया है और खेल के हर पहलू में सुधार किया है ।’’

टीम :

गोलकीपर : निधि, एंजिल हर्षा रानी मिंज

डिफेंडर : पूजा साहू, सुप्रिया, पूजा मलिक, पार्वती टोप्नो, मधु

मिडफील्डर : खाइदेम शैलेमा चानू (कप्तान), तनुजा टोप्पो, बिनिमा धन, रोशनी इंद , गीता यादव

फॉरवर्ड : लालरिंपुइ, पूर्णिमा यादव, सुखवीर कौर, कृष्णा शर्मा, सानिका माने, मधु सिदार

रिजर्व : एफ लालबियाक्सियामी, तनुश्री कादु ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *