मनोरंजन

निक जोनस ने खोला प्रियंका चोपड़ा का बेडरूम सीक्रेट, बोले- ये बुरे सपने जैसा, मुझे ठंड पसंद और उन्हें…

मुंबई, 06 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। निक जोनस ने पॉडकास्ट में पत्नी प्रियंका चोपड़ा की सोने की आदत का मजेदार खुलासा किया। निक को ठंडा कमरा पसंद है, जबकि प्रियंका हल्का गर्म तापमान रखती हैं।

बॉलीवुड और हॉलीवुड के पावर कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। हाल ही में निक जोनस ने एक पॉडकास्ट में अपनी पत्नी की एक दिलचस्प आदत का खुलासा किया, जिसे उन्होंने मजाकिया अंदाज में बुरे सपने जैसा बता दिया।

निक जोनस हाल ही में जेक शेन के पॉडकास्ट ‘Therapuss’ में पहुंचे, जहां उन्होंने अपने नए म्यूजिक प्रोजेक्ट के साथ-साथ अपनी मैरिड लाइफ के बारे में भी खुलकर बात की। बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्हें सोने के लिए कमरे का तापमान कैसा पसंद है, तो उन्होंने बिना झिझक जवाब दिया कि बहुत ठंडा, एकदम जमा देने वाला ठंडा।

प्रियंका चोपड़ा को सोते समय हल्की पसंद है गर्माहट

यहीं से बातचीत दिलचस्प मोड़ पर पहुंची। निक ने बताया कि उनकी पसंद और प्रियंका की पसंद बिल्कुल अलग है। जहां निक को ठंडा कमरा पसंद है, वहीं प्रियंका को सोते समय हल्की गर्माहट पसंद है। उन्होंने कहा कि प्रियंका कमरे का तापमान 71 से 72 डिग्री फारेनहाइट के बीच रखना पसंद करती हैं। निक ने हंसते हुए कहा कि ये मेरे लिए एक बुरा सपना है, सच में डरावना। निक ने आगे बताया कि उन्हें बिस्तर सिर्फ सोने के लिए पसंद है। वह न तो बेड पर बैठकर खाना खाते हैं, न टीवी देखते हैं और न ही किताब पढ़ते हैं।

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की केमिस्ट्री

निक का मानना है कि बेड का इस्तेमाल केवल आराम और नींद के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे बिस्तर गर्म पसंद नहीं है। मुझे जल्दी गर्मी लगती है। हालांकि, अगर प्रियंका चोपड़ा बेड पर कुछ देख रही होती हैं और निक उनके साथ समय बिताना चाहते हैं, तो वह पास में कुर्सी खींचकर बैठ जाते हैं। इस खुलासे ने फैंस को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की केमिस्ट्री की एक और झलक दी है। निक का यह बयान भले ही मजाक में दिया गया हो, लेकिन इससे साफ है कि दोनों के बीच छोटी-छोटी आदतों को लेकर भी प्यारी नोकझोंक होती रहती है। यही बात इस कपल को और खास बनाती है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *