Tuesday, March 17, 2026
Latest:
मनोरंजन

परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ का ‘धम धड़क’ गीत रिलीज

मुंबई, 28 अक्टूबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता परेश रावल की आने वाली फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ का ‘धम धड़क’ गीत रिलीज हो गया है।
तुषार अमरीश गोयल द्वारा लिखित और निर्देशित तथा स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्रा. लि. और सीए सुरेश झा द्वारा प्रस्तुत ‘द ताज स्टोरी’, हर नए अपडेट के साथ दर्शकों के बीच ज़बरदस्त चर्चा का विषय बनती जा रही है। मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गीत ‘धम धड़क’ रिलीज कर दिया है, जो कैलाश खेर की शक्तिशाली आवाज़ में फिल्म की कहानी से गहराई से जुड़ता है।राहुल देव नाथ द्वारा संगीतबद्ध इस गीत के बोल विक्रम चौधरी ने लिखे हैं।
फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ में परेश रावल के साथ जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नामित दास जैसे दमदार कलाकार हैं। यह फिल्म 31 अक्टूबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *