मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने लोगों को दिखाया अपना हाईटेक मास्क, नव्या नवेली का आ गया दिल

मुंबई, 27 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी इंट्रेस्टिंग पोस्ट करते हैं। गणतंत्र दिवस पर उन्होंने इस बार खास तरह से विश किया है। बिग बी ने अपना हाइटेक मास्क लोगों को दिखाया है। इसमें उनके लिप सिंक के हिसाब से लाइट जल रही है। इस मजेदार वीडियो को देखकर कई सिलेब्स के साथ उनकी नवासी नव्या नवेली नंदा को भी मजा आया है।

अमिताभ बच्चन इस वीडियो में पहले अपना मास्क लोगों को दिखाते हैं। इसके बाद इसे पहनकर बोलते हैं, गणतंत्र दिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं। नमस्कार। बिग बी के इस पोस्ट पर शिल्पा शेट्टी ने लाफिंग इमोजी बनाए हैं। वहीं नव्या नवेली नंदा ने लिखा है ‘लव इट’।

अमिताभ बच्चन पूरे कोरोना के दौरान लोगों को सावधान करने के लिए कई पोस्ट करते रहे हैं। वह और उनका परिवार इस खतरनाक वायरस की चपेट में भी आ चुका है। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या को कोरोना हुआ था। कुछ दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद उन्होंने इस वायरस को मात दी। अस्पताल में रहने के बाद भी अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से जुड़े रहे थे। वह अपनी हेल्थ का अपडेट देते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *