Friday, March 20, 2026
Latest:
मनोरंजन

‘सितारे ज़मीन पर’ की टीम आमिर खान के घर में 06 जून को म्यूजिकल नाइट में करेगी शिरकत!

मुंबई, 05 जून (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। ‘सितारे ज़मीन पर’ की टीम आमिर खान के घर में 06 जून को म्यूजिकल नाइट में शिरकत कर सकती है।
बॉलीवुड में चर्चा है कि सितारे ज़मीन पर की टीम छह जून को एक म्यूज़िकल नाइट के लिए एक साथ आ रही है, जो आमिर खान के घर पर होगी। इस इवेंट को आमिर खान खुद होस्ट करेंगे। इस खास शाम में फिल्म के 10 डेब्यूटेंट्स भी मौजूद रहेंगे, साथ ही म्यूज़िक कंपोजर तिकड़ी शंकर–एहसान–लॉय भी इस जश्न का हिस्सा बनेंगे। दस सितारों में अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल है। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, जिन्होंने पहले बैरियर तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर ‘शुभ मंगल सावधान’ बनाई थी, अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ ‘सितारे जमीन पर’ में सबसे बड़े कोलैबरेशन के साथ वापसी कर रहे हैं।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *