देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

शहडोल में रात्रि विश्राम के बाद राहुल रवाना

शहडोल, 09 अप्रैल (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। मौसम में आई खराबी के कारण कल देर शाम मध्यप्रदेश के शहडोल में रात्रि विश्राम के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह यहां से रवाना हो गए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मीडिया सलाहकार के के मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री गांधी आज सुबह अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रवाना हो गए। उन्होंने कल शहडोल में ही रात्रि विश्राम किया।
श्री गांधी कल चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए शहडोल आए थे। प्रदेश कांग्रेस की ओर से देर शाम जानकारी दी गई कि मौसम की खराबी के कारण श्री गांधी का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा है और इसलिए वे शहडोल में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *