व्यापार

पेट्रोल-डीजल की कीमतें दो दिन की तेजी के बाद आज स्थिर

नई दिल्ली, 08 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार दो दिन बढ़ने के बाद शुक्रवार को स्थिर रहे।
गुरुवार को देश के चारों बड़े महानगरों में पेट्रोल का दाम चार अक्टूबर 2018 के बाद रिकार्ड स्तर पर रहा था। गत दिवस दिल्ली में पेट्रोल की कीमत रिकार्ड 84.20 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। इससे पहले 4 अक्टूबर 2018 को राजधानी में पेट्रोल के दाम 84 रुपये प्रति लीटर के रिकार्ड स्तर पर रहे थे।
कल डीजल की कीमत में 26 से 29 पैसे तक और पेट्रोल के दाम 21 पैसे से 24 पैसे तक बढ़ थे। बुधवार को दोनों ईंधनों की कीमतों में 29 दिन की स्थिरता के बाद तेजी आई थी। पिछले दो दिनों में पेट्रोल और डीजल में क्रमशः 49 और 51 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।
आज देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल -डीजल के दाम इस प्रकार रहे…
पेट्रोल डीजल
दिल्ली 84.20 74.38
मुंबई 90.83 81.07
चेन्नई 86.96 79.72
कोलकाता 85.68 77.97

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *