खेल

एशियाई खेल: श्रीलंका ने थाईलैंड को आठ विकेट से हराया

हांगझोउ, 22 सितंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। एशियाई खेल 2023 में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को खेले गये तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में थाईलैंड को आठ विकेट से हराया दिया है।
आज सुबह श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी थाईलैंड ने 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 78 रन स्कोर बनाया। थाईलैंड की ओर सबसे अधिक नाबाद 31 रन चानिदा सुथ्थीरुआंग ने बनाये। इसके अलावा उनकी टीम के किसी खिलाड़ी का स्कोर दहाई अंक में भी नहीं पहुंचा सका।
उतरी श्रीलंका की ओर से पारी की शुरुआत अनुष्का संजीवनी और चमारी अटापट्टू (कप्तान) ने शुरुआत की। दोनो सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। श्रीलंका का पहला विकेट ओपनर चमारी अटापट्टू (कप्तान) (27) के रूप में सातवें ओवर में गिरा। अटापट्टू को पुत्थावॉन्ग ने चाईवाई के हाथों कैच कराकर पवैलिया का रास्ता दिखाया। वहीं श्रीलंका की ओर से सबसे अधिक 32 रन अनुष्का संजीवनी ने बनाए। संजीवनी को नौवें ओवर में पुत्थावॉन्ग ने तिप्पॉच के हाथों कैच कराकर आउट किया। उस समय टीम का स्कोर 65 रन था। हर्षिता समाराविक्रमा (14) और विश्मी गुणारत्ना (8) रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका को तीन अतिरिक्त रन मिले। श्रीलंका टीम ने 10.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

मुकाबले का स्कोर बोर्ड इस प्रकार है:-
थाईलैंड बल्लेबाजी..
खिलाड़ी………………………………………आउट………..रन
सुवानान खिआओतो………………………..कैच फर्नांडो……1
नान्नापात कोंचारोएंकाई…….कैच प्रबोधनी बोल्ड फर्नांडो… 8
नटकान चंथाम …………….कैच अटापट्टू बोल्ड फर्नांडो….शून्य
नारूएमॉल चाईवाई ……….कैच फर्नांडो…………………….7
रोसेनान कानोह……………कैच कुमारी…………………….शून्य
नत्ताया बूचाथम…………..कैच दिलहारी बोल्ड अटापट्टू ….9
चानिदा सुथ्थीरुआंग…….. नाबाद …………………………31
फन्नीता माया…………….कैच संजीवनी बोल्ड दिलहारी…8
सोर्ननरीन तिप्पॉच……….. नाबाद …………………………3
अतिरिक्त ……………………………………………………11
कुल 15 ओवर में सात विकेट 78 रन

गेंदबाजी…
खिलाड़ी…………………….ओवर….मेडन…रन..विकेट
उदेशिका प्रबोधनी…………..2………0…….12….0
इनोशी प्रियदर्शिनी…………..3……..0……..10…..4
सुगंधिका कुमारी…………….3…….0……..13……1
चमारी अटापट्टू………………2…….0………11……1
इनोका रनावीरा……………..3…….0……….15…..0
कविशा दिलहारी……………2…….0……….14……1
श्रीलंका बल्लेबाजी..
खिलाड़ी………………………आउट…………………………..रन
चमारी अटापट्टू ……………. कैच चाईवाई बोल्ड पुत्थावॉन्ग….27
अनुष्का संजीवनी …………. कैच तिप्पॉच बोल्ड पुत्थावॉन्ग… 32
हर्षिता समाराविक्रमा………..नाबाद…………………………….14
विश्मी गुणारत्ना……………..नाबाद…………………………….8
अतिरिक्त …………………………………………………………3
कुल 10.5 ओवर में दो विकेट पर 84 रन
थाईलैंड गेंदबाजी..
खिलाड़ी……………………ओवर….मेडन….रन…विकेट
नत्ताया बूचाथम……………2……….0……..13…….0
चानिदा सुथ्थीरुआंग………2……….0………21…….0
थीपचा पुत्थावॉन्ग…………3……….0……..21……..2
ओत्रिच्छा कांचोंफू…………3 ………0……..17…….0
सोर्ननरीन तिप्पॉच……….0.5………0………11……0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *