मनोरंजन

लंबे इंतजार के बाद साथ में आया रणवीर-दीपिका और आलिया-रणबीर का रणथम्भौर ट्रिप फोटो

मुंबई, 02 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की रणथम्भौर ट्रिप पर जाने के बाद फैन्स उनकी तस्वीरों के इंतजार में थे। फाइनली उनका फोटो सामने आया है। रणबीर के साथ उनकी फैमिली और आलिया के साथ उनकी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भी घूमने गई थीं। आलिया, नीतू और शाहीन कुछ तस्वीरें पोस्ट कर चुके हैं। पर रणवीर, दीपिका, आलिया और रणबीर का यह फोटो इंटरनेट पर वायरल है।

रणबीर और आलिया के फैमिली के साथ राजस्थान की ट्रिप पर होने के साथ ही उनकी सगाई के चर्चे शुरू हो गए थे। हालांकि रणधीर कपूर ने इन खबरों का खंडन कर दिया था। उन्होंने कहा था कि सब घूमने गए हैं। अगर रणबीर की इंगेजमेंट होती तो रणधीर कपूर भी परिवार के साथ शामिल होते।

रणबीर और आलिया के फैमिली के साथ राजस्थान की ट्रिप पर होने के साथ ही उनकी सगाई के चर्चे शुरू हो गए थे। हालांकि रणधीर कपूर ने इन खबरों का खंडन कर दिया था। उन्होंने कहा था कि सब घूमने गए हैं। अगर रणबीर की इंगेजमेंट होती तो रणधीर कपूर भी परिवार के साथ शामिल होते।नीतू सिंह ने एक सेल्फी पोस्ट की थी जिसमें रणबीर के साथ रणवीर भी दिखाई दे रहे थे। वहीं आलिया और उनकी बहन शाहीन ने भी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। रणवीर सिंह ने अपनी ट्रिप की झलक दिखाई है। उन्होंने सिर्फ व्यू की तस्वीर पोस्ट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *