मनोरंजन

संजय दत्त ने सावन के मौके पर की भोलेनाथ की पूजा

मुंबई, 02 अगस्त (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने सावन के मौके पर अपने घर पर भोले नाथ की पूजा की।
संजय दत्त ने अपने घर पर शिव पूजा का आयोजन किया। संजय दत्त ने पूजा की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।इन फोटो में संजय दत्त अपने घर की छत पर दिखाई दे रहे हैं। संजय दत्त ने बड़े ही विधि- विधान के साथ पूजा पाठ की। फोटोज में उनके साथ कई पंडित भी दिखाई दे रहे हैं। एक फोटो में संजू दत्त , बाबा भोलेनाथ की शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए नजर आए।
संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आज शानदार शिव पूजा की। धन्यवाद @श्रीउदयाचार्यजी। हर हर महादेव’।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *