देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

राज्यसभा में मानसून सत्र की कार्यवाही आरंभ

नई दिल्ली, 20 जुलाई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। राज्यसभा में गुरुवार को संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही आरंभ हुई और दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सभापति जगदीप धनखड़ ने सुबह सदन की कार्यवाही राष्ट्रगान के गायन के साथ आरंभ करवायी। इसके बाद उन्होंने सदन को निवर्तमान सदस्य हरदेव दुबे के निधन की जानकारी दी। उन्होंने सदन को पूर्व सदस्य दावा लामा, उषा मल्होत्रा और सॉलिपेटा रामचंद्र रेड्डी के निधन से भी अवगत कराया।
इसके बाद सदन ने सभी दिवंगत सदस्यों को खड़े होकर दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके तुरंत बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *