देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

नई दिल्ली, 17 जुलाई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को दिन की शुरुआत उमस भरे मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

विभाग के अनुसार, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच आठ मिलीमीटर बारिश हुई।

शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *