राजनैतिकशिक्षा

भाजपा प्रदेश से करेगी देश की दिशा तय

-देवदत्त दुबे-

-: ऐजेंसी/सक्षम भारत :-

पूरे देश के चुनिंदा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संगठन की दृष्टि से सबसे मजबूत माने जाने वाले मध्यप्रदेश में आज होने जा रहा है। बूथ लेवल वर्कर्स पूरे देश से प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से 5 सिलेक्ट हुए जो आज भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मार्गदर्शन लेंगे। बाकी लगभग 10 कार्यकर्ता वर्चुअल जुड़ेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा पूरे देश में संगठन की दिशा तय करेगा

दरअसल देश का हृदय प्रदेश कहा जाने वाला मध्यप्रदेश भाजपा का सबसे मजबूत संगठन क्षमता वाला राज्य माना जाता रहा है। संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे और प्यारेलाल खंडेलवाल ने बेहतर कार्यकर्ता तैयार करने का काम बरसों किया जिसके कारण एक मजबूत संगठन तैयार हो सका और संगठन की दम पर ही प्रदेश में भाजपा सरकार बनाती आ रही है लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की हताशा भी हार का एक कारण थी और तब से लगातार कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने का काम किया जा रहा है। मौजूदा दौर में पूरे देश में भाजपा की बूथ समितियों में 80,00,000 सदस्य हैं इनमें से अकेले 40,00,000 सदस्य मध्यप्रदेश से हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज भी कार्यकर्ताओं की दृष्टि से मध्यप्रदेश समृद्ध प्रदेश है।

एक तरह से पार्टी संगठन की प्रयोगशाला भी मध्यप्रदेश को मानती है और जिन कसौटियों बूथ लेवल वर्कर्स का चयन किया गया है उनमें से अधिकांश कसौटी ऊपर मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता खरे उतरे हैं प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए 10 कार्यकर्ताओं का वर्चुअल इंटरव्यू हुआ था और इंटरव्यू के बाद 10 में से 5 कार्यकर्ता भोपाल कार्यक्रम के लिए चयनित किए गए हैं। सिलेक्शन सिलेक्शन करते समय प्रमुख रूप से जिन बातों का ध्यान रखा गया उनमें पर्सनालिटी स्थानीय मुद्दों की समझ बूत समिति प्रबंधन में स्थानीय जातिगत सामाजिक और राजनीतिक परिस्थिति की जानकारी वोटर्स का वर्गीकरण अर्ध पन्ना प्रमुखों के कामकाज की जानकारी पार्टी के कार्यक्रमों का भूत पर क्रियान्वयन सोशल मीडिया पर सक्रियता फॉलोअर्ष और कंटेंट पर समझ को प्रमुखता दी गई। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर से आये लगभग 25000 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे उसके पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष में चयनित कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

बहरहाल भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बूथ मैनेजमेंट के मास्टर ट्रेनर दूसरे राज्य के मंडलों और बूथ समितियों के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे 7 दिन में प्रशिक्षण का काम पूरा कर 4 जुलाई को बूथ समितियों का सम्मेलन किया जाएगा। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज 27 जून को आयोजित मेरा बूथ सबसे मजबूत भाजपा के लिए कितना अहम है क्योंकि यह ऐसे समय किया जा रहा है जब भाजपा को पूरे देश में विपक्षी दलों से संयुक्त रूप से चुनौतियां मिलने लगी है। प्रदेश से पूरे देश भर की लोकसभा सीटों के लिए प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करने का पार्टी का कार्यकर्ताओं और नेताओं को संदेश है कि संगठन की दम पर ही पार्टी आगे बढ़ सकती है और समय के साथ भले ही करोड़ों कार्यकर्ता हो लेकिन बूथ समझदार कार्यकर्ता ही विपरीत परिस्थितियों में जा सकता है। बूथ लेवल वर्कर्स को निर्देश दिए गए हैं कि वे हमेशा सतर्क और सावधान रहें। वोटर लिस्ट पर नजर रखें। साथ ही अपने बूथ पर देखें कि कितने वोटर अपने हैं कितने दूसरे दल से जुड़े हैं और कितने वोटर समय-समय पर बदलते रहते हैं और किन वोटरों की मृत्यु हो गई है और कौन से वोटर बाहर गए। पूरा लेखा-जोखा इन वर्गों के पास रहेगा वर्करों के पास रहेगा। इसके अलावा बूथ लेवल ऑफीसर संपर्क में रहने के लिए कहा गया है। सोशल मीडिया पर बढ़ाना है। बूथ समिति और पन्ना समिति का व्हाट्सएप ग्रुप बनाना साथ ही मोहल्ले में या समाज में किसी भी प्रकार की आपदा आती है तो सहयोग टोली बनाकर सक्रिय रहना।

कुल मिलाकर भाजपा इस वर्ष होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को नए सिरे से बूथ स्तर पर मजबूती देने के लिए सक्रिय हो गई है और उसमें आज मध्यप्रदेश में होने वाले देशभर के लोकसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण पार्टी की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *