केरल, झारखंड, बिहार और लद्दाख में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े
नई दिल्ली, 30 दिसंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, झारखंड, बिहार, लद्दाख, पुड्डुचेरी और सिक्किम में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस सक्रिय मामले बढ़े है। केरल में सबसे अधिक 834 सक्रिय मामले, उसके बाद झारखंड में 22, बिहार और लद्दाख में 12-12 तथा पुड्डेचेरी और सिक्किम में छह-छह सक्रिय मामले बढ़े है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,548 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ दो लाख 44 हजार से अधिक हो गयी है। इस दौरान 26,572 मरीज स्वस्थ हुए और इसी के साथ रिकवरी दर बढ़कर 95.99 प्रतिशत हो गयी। नये मामलों की तुलना में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले 6,309 कम हुए हैं और इनकी संख्या घटकर 2.62 लाख रह गयी है। इसी अवधि में 286 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,48,439 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी बनी हुई है।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैः
राज्य…………………सक्रिय……स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार…..63………. 4811……62
आंध्र प्रदेश ………3383……..871116…7100
अरुणाचल प्रदेश ….115……..16538…..56
असम …………….3300…… 211723…1040
बिहार ……………4940…….244599….1389
चंडीगढ़ ………….362……….18937…..316
छत्तीसगढ़ ………12472…….261663…3336
दादरा और नगर हवेली
और दमन और दीव ..9……….3364……….2
दिल्ली ……………6122……607494…10502
गोवा ……………..950……..49199……735
गुजरात ………..10021……. 229143….4295
हरियाणा……….3900…….. 254880…2892
हिमाचल प्रदेश..3338…….. 50631……925
जम्मू कश्मीर ….3088……..115560….1879
झारखंड ………..1604……112021……1025
कर्नाटक ………..11880…. 893617…12074
केरल……………65039…..681397… 3014
लद्दाख ………….209……… 9100……127
मध्यप्रदेश…….. 9595……..226904..3582
महाराष्ट्र……….55672…….1820021..49373
मणिपुर ………..1222……..26521……353
मेघालय ………..183………13066…….138
मिजोरम ………..103………4088……….8
नागालैंड ……….243………11595…….79
ओडिशा ……….2358……..324775…1868
पुड्डुचेरी ………..363……..37074…….633
पंजाब …………3837……156719……5322
राजस्थान ……10213……293888…..2683
सिक्किम ……..537……..5201………126
तमिलनाडु……8747…….795293…12092
तेलंगाना …….5878…….278523….1538
त्रिपुरा…………138………32735……385
उत्तराखंड …..5256……. 83416……1495
उत्तरप्रदेश….14344……..561257….8340
पं बंगाल…….12788…… 527272…9655
कुल………. 262272….9834141…148439