देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

जॉर्ज अब्राहम को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, राहुल के करकमलों से किया पुरस्कार ग्रहण

वाशिंगटन, 09 जून (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) के संस्थापक सदस्य एवं अमेरिकी चैप्टर के उपाध्यक्ष जॉर्ज अब्राहम को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
इंडिका न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के मुताबिक श्री अब्राहम को आईओसी के प्रति अपने कई वर्षों के समर्पण और योगदान के लिए यह सम्मान मिला है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने श्री अब्राहम को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा।
आईओसी ग्लोबल के प्रमुख सैम पित्रोदा ने क्वींस, न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में अवार्ड की घोषणा की और श्री अब्राहम को सम्मान पट्टिका प्रदान करने के लिए श्री गांधी को आमंत्रित किया।
आईओसी ने एक बयान में कहा कि यह पुरस्कार किसी व्यक्ति की दृष्टि, प्रतिबद्धता और प्यार के श्रम के लिए एक योग्य सम्मान है तथा श्री अब्राहम की पत्नी लोना ने भी उनके साथ आईओसी के लिए काम किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *