देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बढ़े कोरोना के सक्रिय मामले

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 10 राज्यों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है जबकि शेष सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले घटे हैं। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में 378, गोवा में 53, केरल में सर्वाधिक 1339, चंडीगढ़ में पांच, सिक्किम में 19, दादरा एवं नगर हवेली और दमन-दीव में एक, मणिपुर में एक, ओडिशा में 57, राजस्थान में 47 और तेलंगाना में कोरोना के 188 सक्रिय मामले बढ़े हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों की संख्या एक करोड़ एक लाख से अधिक हो गयी है। वहीं 96.93 लाख लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले लगातार घटते हुए 2.83 लाख रह गये हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर 1,46,756 हो गयी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैः

राज्य…………………सक्रिय……स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार …..73………4761…….62
आंध्र प्रदेश ………..3864……868769…7085
अरुणाचल प्रदेश……212……..16401……56
असम ……………..3470…….211181…1029
बिहार …………….5408…….241031…1368
चंडीगढ़ ………….369……….18584……312
छत्तीसगढ़ ……..15635…….252332….3227
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव….06……..3357…………..2
दिल्ली ……….8003…..601268……10347
गोवा …………….1000……..48637………725
गुजरात ………..11040….222911…….4254
हरियाणा ……….5230……251149……2847
हिमाचल प्रदेश …4629……47869……….894
जम्मू कश्मीर ….3555……113645…..1853
झारखंड ………..1633…..110962….1014
कर्नाटक ………13755….886547….12038
केरल …………62974…..655644…..2892
लद्दाख ………..237………8947………125
मध्यप्रदेश…….10766……220051…..3514
महाराष्ट्र ……55702…..1801700…..48969
मणिपुर ………1459……….26030……338
मेघालय ………299……..12894………135
मिजोरम………140…………4008………..8
नागालैंड …….377……….11423………77
ओडिशा …….2785……322648……1846
पुड्डुचेरी ……..350……….36866…….629
पंजाब ………4938…….153964….5243
राजस्थान ….11648…..287418….2642
सिक्किम ……397………..5110……125
तमिलनाडु ….9314…..788742…12024
तेलंगाना …….6815…..275217….1524
त्रिपुरा ………..192…….32640…..384
उत्तराखंड …..5507…..80986…..1447
उत्तरप्रदेश…..16378….553019….8245
पश्चिम बंगाल …..15689….516462…..9473
कुल……. 283849……9693173…146756

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *