मनोरंजन

कंगना रनौत ने ‘टू पीस’ में शेयर की फोटो, लोग बोले- कपड़े कित्थे गए, क्या यही है हमारी संस्कृति?

मुंबई, 23 दिसंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। रीसेंटली उन्होंने साड़ी में कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। अब कंगना ने बिकीनी में फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में कंगना एक छोटे से आइलैंड पर हैं। कंगना के इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की है तो कुछ बचाव में भी आए हैं।

कंगना ने लिखा है, गुड मॉर्निंग दोस्तों, अपनी जिंदगी में जिन सबसे रोमांचक जगहों पर मैं गई हूं, मैक्सिको उनमें से एक है, खूबसूरत लेकिन अनप्रिडिक्टेबल प्लेस। यह तस्वीर मैक्सिको के एक छोटे से आइलैंड तुलुम की है।

कंगना के इस पोस्ट को 1 घंटे में करीब ढाई लाख लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं उनके फॉलोअर्स के भी कई तरह के रिऐक्शंस देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कंगना से सवाल किया है, कपड़े कित्थे गए तेरे? एक ने लिखा है, लो साड़ी से बिकीनी। मोदी जी क्या बोलेंगे। क्या यही है हमारी संस्कृति। कुछ कंगना के पक्ष में भी बोले हैं। एक फॉलोअर ने लिखा है, लोगों को दिक्कत क्या है। वह सिलेब्रिटी है। वह जो चाहे पहन सकती है… मैक्सिको बीच पर और क्या पहनने की उम्मीद की जा सकती है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *