व्यापार

मप्र, ओडिशा की जीडीपी 2021-22 तक छह वर्षों में दोगुनी हुई: रिपोर्ट

मुंबई, 04 अप्रैल (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। महामारी के बावजूद मध्य प्रदेश और ओडिशा का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) चालू कीमतों पर 2021-22 तक छह वर्षो में दोगुना से अधिक बढ़ा।

रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने एक रिपोर्ट में कहा कि मध्य प्रदेश ने आर्थिक वृद्धि के लिहाज से उल्लेखनीय प्रदर्शन किया और उसकी अर्थव्यवस्था 2015-16 के मुकाबले 2021-22 में दोगुनी से अधिक बढ़ गई।

रिपोर्ट में कहा गया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में मध्य प्रदेश शीर्ष 10 जीएसडीपी वाले राज्यों में शामिल हो गया। शीर्ष 10 में शामिल होने वाला मध्य प्रदेश एकमात्र राज्य है। सूची से केरल को बाहर होना पड़ा।

जीएसडीपी के लिहाज से शीर्ष 10 राज्यों की सूची में मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं।

इस सूची में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है और उसके बाद तमिलनाडु का स्थान है। कर्नाटक तीसरे और गुजरात चौथे स्थान पर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *