नई दिल्ली न्यूज़

महापौर ने आप पार्षदों का निलंबन लिया वापस, हंगामा करने पर हुए थे सस्पेंड

नई दिल्ली, 30 सितंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। उत्तरी दिल्ली नगर निगम की बैठक में हंगामा करने पर 15 दिन के लिए निलंबित किए गए आम आदमी पार्टी के पार्षदों का निलंबन महापौर अवतार सिंह ने वापस ले लिया है। इससे पहले आप से सभी पार्षदों ने सोमवार को सदन के बाहर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। इस दौरान आप पार्षदों ने नारेबाजी भी की।

दरअसल, दिल्ली में डेंगू कम होने का श्रेय लेने की होड़ में पिछले सप्ताह भाजपा और आप के पार्षद भिड़ गए थे। इस दौरान सदन में जोरदार हंगामा हुआ था। हंगामा करने करने वाले आप के सभी पार्षदों को 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। हंगामा कर रहे आप सदस्यों को मार्शलों द्वारा सदन से बाहर निकाला गया था। आप पार्षदों के हंगामें के बाद भाजपा ने निंदा प्रस्ताव पारित किया था। वहीं, महापौर अवतार सिंह ने प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि आप पार्षद डेंगू पर चर्चा से भाग रहे हैं।

सदन में आम आदमी पार्टी के पार्षदों का कहना था कि उनकी सरकार की वजह से दिल्ली में पिछले तीन साल में डेंगू के मामले कम हुए हैं। सरकार ने डेंगू से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाया। वहीं भाजपा के पार्षदों का कहना था कि नगर निगम की वजह से दिल्ली में डेंगू के मरीज कम हुए हैं। भाजपा का दावा है कि निगम ने डेंगू से बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव और जागरुकता अभियान समेत कई उपाय किए हैं जिसकी वजह से डेंगू के मामले कम हुए हैं।

उधर, कांग्रेस का पार्षदों का कहना है कि सत्ताधारी आप और निगम पर काबिज भाजपा डेंगू के मामले कम होने का श्रेय ले रहे हैं। दिल्ली में मच्छरजनित बीमारियों से हुई मौतों की भी जिम्मेदारी इन दोनों पार्टियों को लेने चाहिए। इस पर सदन में जमकर हंगामा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *