स्टालिन ने सोनिया को जन्मदिन की दी बधाई
चेन्नई, 09 दिसंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने शुक्रवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। श्री स्टालिन ने ट्वीट किया, “कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं। वह उनके खुशहाल और स्वस्थ जीवन की कामना करते है।”