नई दिल्ली न्यूज़

दिल्ली में सर्वे के बाद रेहड़ी पटरी वालों को वेंडिंग लाइसेंस देगी सरकार: अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 24 सितंबर (सक्षम भारत)।

-5 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को लाइसेंस देगी आप सरकार

दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को एक बड़े एलान के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को लाइसेंस देने की बात कही है। इससे दिल्ली के लाखों रेहड़ी-पटरी वालों को फायदा होगा। बता दें कि दिल्ली में करीब 5 लाख रेहड़ी पटरी वाले हैं।

मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दुनिया के सभी शहर में रेहड़ी पटरी वाले अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। दुनिया के दूसरे देशों में तो यह लोग व्यवस्थित हैं पर यहां नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये ना हों तो हमारा काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि हमने इनको कोई कानूनी स्टेट्स नही दिया है। सबलोग इनको परेशान करते हैं। 2014 में स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट पास हुआ था। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पहला राज्य होगा जो इसे लागू करेगा। इसके लिए कमेटी बना ली गई है। दिल्ली में 24 टाउन वेंडिंग कमेटी है।

मख्यमंत्री ने कहा कि एमसीडी को बोला गया है इस कमेटी की मीटिंग करें। उन्होनें कहा कि सबसे पहले सर्वे किया जाएगा। पता लगाया जाएगा कि कहा कितने वेंडर है। उन्होनें कहा कि जैसे-जैसे सर्वे पूरा होता जाएगा, वैसे-वैसे उनको वेंडिंग लाइसेंस दिया जाएगा। जिसमे ये लिखा होगा कि को कहां अपनी दुकान लगता है। उन्होंने बताया कि इससे ये फायदा होगा कोई इनको कोई परेशान नहीं करेगा। इनका काम कानूनी हो जाएगा। हम ये भी कोशिश कर रहे हैं कि इनको अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का एक खोखा भी बना के दिया जाय। केजरीवाल ने कहा कि शहर की आबादी का 2.5 फीसदी वेंडर हो सकता है। हम कोशिश करेंगे कि दिल्ली सरकार इन्हें खोखा मुहैया कराए।

आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार इन लोगों के लिए काम करने जा रही है। बुधवार को तीनों नगर निगमों (दक्षिण दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम और उत्तरी दिल्ली नगर निगम) को इन लोगों का सर्वे करने के लिए कहा गया है। दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत इस सर्वे के बाद इन्हें प्रणामपत्र दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद इन्हें लाइसेंस दिया जाएगा। इन लोगों के बैठने के लिए स्थान निर्धारित किए जाएंगे। इन लोगों के लिए व्यवस्थित तरीके से खोखे लगवाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *