देश दुनिया

शाह ने मोरबी की घटना पर दुख जताया

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मोरबी में केबल से बने ब्रिज के टूटने से 140 लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

यहां आयोजित एक कार्यक्रम में शाह ने कहा कि गुजरात में दिल दहला देने वाली घटना हुई। इस घटना में बच्चों समेत कई लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि हादसों पर कोई नियंत्रण नहीं कर सकता, लेकिन पूरे देश की भावनाओं को झकझोर देने वाली इस घटना ने लोगों को आहत और दुखी है।

शाह ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि गुजरात के मोरबी में केबल से बना ब्रिज गत रविवार शाम टूट गया। इस हादसे में 140 से अधिक लोगों की जान चली गई। कई लोग अभी भी लापता हैं। बचाव अभियान जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *