मनोरंजन

करवाचौथ पर मौनी रॉय ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी

मुंबई, 14 अक्टूबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। अभिनेत्री मौनी रॉय इस साल अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं और इसे लेकर वह काफी उत्साहित भी हैं। इस खास दिन के लिए मौनी ने खास तैयारी भी की है। मौनी रॉय की सास ने उनके लिए सरगी भेजी। मौनी कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम के जरिये फैंस के साथ साझा की हैं, जिनमें वह जमकर अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि मौनी ने हाथ पर शिव-पार्वती की छवि बनवाई है। लोग इन तस्वीरों से नजर नहीं हटा पा रहे हैं और इसकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मौनी रॉय शादी के बाद अपना पहला करवाचौथ मना रही हैं। मौनी रॉय ने इसी साल 27 जनवरी को बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार से शादी रचाई थी। मौनी अक्सर सूरज नम्बियार के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *