मनोरंजन

रवीना टंडन से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, करवा चौथ पर ये अभिनेत्रियां पहुंचीं अनिल कपूर के घर

मुंबई, 14 अक्टूबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। सुहागिनों के बीच हर्ष और उल्लास से मनाया जाने वाला करवा चौथ के त्योहार को लेकर बॉलीवुड में भी एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। रील से लेकर रियल लाइफ तक मनोरंजन जगत की कई हस्तियां इस त्योहार को धूमधाम से मनाती हैं। हर साल बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां अभिनेता अनिल कपूर के घर एकत्रित होती हैं और साथ मिलकर इस त्योहार को मनाती हैं। इस साल भी करवा चौथ पर अनिल कपूर के यहां सेलेब्स का जमावड़ा सा दिखा। रवीना टंडन भी हर साल की तरह इस साल भी अनिल कपूर के घर करवा चौथ की पूजा में शामिल होने के लिए पहुंचीं। इस दौरान रवीना पीली रंग की साड़ी में नजर आईं। वहीं अभिनेत्री नीलम कोठारी भी करवाचौथ का त्योहार सेलिब्रेट करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने पिंक कलर का सूट पहना हुआ था। शिल्पा शेट्टी भी करवाचौथ के मौके पर रेड कलर की साड़ी में अनिल कपूर के घर स्पॉट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *