देश दुनियानई दिल्ली न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओणम पर लोगों को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 08 सितंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ओणम के पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई की यह पर्व समाज में सौहार्द की भावना बढ़ाए।

यह पर्व केरल में फसल की कटाई और राजा महाबली के घर लौटने से जुड़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पर्व प्रकृति के महत्व तथा हमारे मेहनती किसानों की अहमियत को रेखांकित करता है।

उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ सभी को ओणम की शुभकामनाएं, खासतौर पर दुनिया भर में रह रहे केरल और मलयाली समुदाय के लोगों को। यह पर्व प्रकृति की महत्ता तथा हमारे मेहनती किसानों की अहमियत को रेखांकित करता है। ओणम का यह पर्व समाज में सौहार्द की भावना बढ़ाए।’’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *