मनोरंजन

बेटी मालती मैरी के साथ इंजॉय करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

लॉस एंजेलिस, 22 अगस्त (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह अपनी बेटी मालती मैरी के साथ इंजॉय करती नजर आ रही हैं। हालांकि इस बार भी प्रियंका ने बेटी का चेहरा सामने से रिवील नहीं किया है। प्रियंका ने जो तस्वीरें साझा की है उनमें से पहली तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लेकर पोज देती नजर आ रही हैं, जबकि उनकी बेटी दूसरी तरफ देख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘प्यार जैसा कोई और कुछ नहीं।’ मां-बेटी की इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। फैंस लगातार कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इनमें से कुछ ऐसे हैं, जो प्रियंका से मालती का चेहरा दिखाने की अपील भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई, 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और लगभग तीन डेट के बाद निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया। दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली। इसके बाद प्रियंका और निक 01 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा इस साल सेरोगेसी के जरिये मां बनी हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *