खेल

बर्मिंघम के राष्ट्रमंडल खेल गांव में फहराया गया भारतीय ध्वज

बर्मिंघम, 28 जुलाई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। राष्ट्रमंडल खेल 2022 के उद्घाटन समारोह से पहले राष्ट्रमंडल खेल गांव, बर्मिंघम में भारतीय ध्वज फहराया गया। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों सहित कई एथलीटों ने राष्ट्रमंडल खेल गांव, बर्मिंघम में ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना, आईओए के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे, अनिल धूपर, टीम इंडिया के शेफ डी मिशन राजेश भंडारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। राष्ट्रमंडल खेल 2022 के उद्घाटन समारोह में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे। बता दें कि 72 देशों के 6,500 खिलाड़ी और टीम अधिकारी यहां 22वें राष्ट्रमंडल खेलों के लिए इंग्लैंड के बर्मिंघम और वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में इकट्ठा हुए हैं, जो गुरुवार (28 जुलाई) से शुरू हो रहा है। 19 खेलों में 280 पदकों के लिए खिलाड़ी जोर आजमाइश करेंगे। बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेल इस बार थोड़ा अलग है, क्योंकि इस बार पुरूषों की अपेक्षा महिला प्रतियोगियों के लिए अधिक आयोजन होंगे। बर्मिंघम में पुरुषों के 134 आयोजनों की तुलना में महिलाओं के लिए 136 प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिसमें 10 मिश्रित टीम स्पर्धाएं होंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *