खेल

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप : टोबी अमुसन ने 100 मीटर बाधा दौड़ के सेमीफाइनल में तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

ओरेगन, 25 जुलाई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। नाइजीरिया की टोबी अमुसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ के सेमीफाइनल में नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। विश्व रिकॉर्ड बनाने के साथ ही इस 25 वर्षीय एथलीट ने प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक हासिल किया। नाइजीरियाई एथलीट अमुसन चैंपियनशिप के 10वें दिन पहली ही दौड़ में प्रतिस्पर्धा कर रही थीं। उन्होंने 12.20 सेकेंड के विश्व रिकॉर्ड को 0.08 सेकेंड से तोड़ते हुए 12.12 सेकेंड का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। फाइनल में अमुसन ने शुरू में 12.06 सेकेंड के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। बाद में हवा की गति सीमा से अधिक होने के कारण 12.06 सेकेंड के समय को अमान्य घोषित कर दिया गया। बावजूद इसके उन्होंने स्वर्ण पर कब्जा किया। जमैका की ब्रिटनी एंडरसन ने रजत और प्यूर्टो रिको की जैस्मीन कैमाचो-क्विन ने कांस्य पदक जीता। इससे पहले शनिवार को अमुसन ने हीट में 12.40 समय के साथ एक नया अफ्रीकी रिकॉर्ड भी बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *